गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप मंगलवार को एनएच-27 पर ऑटो के धक्के से एक बाइक पर सवार चाची-भतीजी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी गांव की रहने वाली जरीना खातून अपने भतीजे ताजिब आलम और भतीजी रेहाना खातून के साथ एक बाइक पर सवार होकर सामान की खरीदारी के लिए गोपालगंज शहर आ रही थीं। जैसे ही वे नगर थाना क्षेत्र के कोन्हवा मोड़ के समीप पहुंचीं, तेज रफ्तार ऑटो सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.