मुंगेर, मई 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता। हेमजापुर-मुंगेर मुख्य पथ पर चूआबाग के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे तेज रफ्तार ऑटो के धक्के से बाइक पर सवार आंगनबाड़ी सेविका 50 वर्षीय रेखा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में सेविका के जबड़े की हड्डी टूट गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सेविका धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी वार्ड नंबर 4 स्थित केन्द्र संख्या 2 की सेविका है। जानकारी के अनुसार रेखा देवी पति संजीव कुमार सिंह के साथ बाइक से मुंगेर स्थित कार्यालय आ रही थी। इस बीच चूआबाग के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो बाइक में धक्का मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में संजीव सिंह को आंशिक चोट आई । जबकि पीछे बैठी रेखा देवी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सदर अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.