गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में गुरुवार को आटो के धक्के से मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोर घायल हो गए। घायलों में रारो गांव निवासी 13 वर्षीय राजू कुमार गुप्ता पिता धर्मनाथ साह व उसी गांव के 13 वर्षीय अनुप कुमार गुप्ता पिता रमेश साह शामिल हैं। दोनों घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें राजू कुमार गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों किशोर अपने गांव में ही मोटरसाइकिल से किसी के पास जा रहे थे। उस दौरान एक ऑटो से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। उससे दोनों घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...