गोड्डा, मई 26 -- पथरगामा। पथरगामा हाट के पास शनिवार की देर संध्या एक ऑटो ने सड़क पर पैदल चल रही महिला को धक्का मार दिया। जिससे महिला और एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। धक्का मारने के बाद ऑटो भी पलट गया। घायल महिला आशा देवी 30 वर्ष और शिल्पा कुमारी 15 वर्ष को पथरगामा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डा अंकिता काजोल ने प्राथमिक इलाज किया। महिला को सर पर काफी गहरा चोट है। सर फट गया है। वहीं शिल्पा को पैर में चोट है। जानकारी के अनुसार घटना रात्रि लगभग 8 बजे की है। महिला और लड़की पथरगामा बाजार से बट सावित्री व्रत को ले बाजार से सामान खरीदकर वापस घर लौट रही थी। उधर विपरीत दिशा से एक ऑटो तेज गति से आते हुए पहले सड़क किनारे एक बाईक को टक्कर मरते हुए महिला को ठोंकर मार दिया जिससे महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। महिला सड़क पर गिरकर बेहोश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.