जौनपुर, नवम्बर 29 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शाहगंज-लखनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अकबरपुर आदमपुर निवासी विवेकानंद विश्वास मंगलवार 18 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने निर्माणाधीन मकान से काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लखनपुर बाईपास स्थित सोनकर पेट्रोल पंप के पास ढलान क्षेत्र में पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से विवेकानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.