साहिबगंज, फरवरी 26 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा- राजमहल एनएच पर प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को ऑटो के धक्के से 60 साल के वृद्ध महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शहर के नया बाजार निवासी शारदा देवी(60) प्रखंड कार्यालय से पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो चालक ने अनियंत्रित होकर उक्त वृद्ध महिला को धक्का मार दिया। वह बीच सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। राहगीरों एवं परिजनों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर चालक को हिरासत में लेकर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.