बांका, जून 12 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ बदुआ नदी पुल मोड़ पर रफ्तार की कहर में बुधवार को सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें ऑटो कि ठोकर से स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी युवक सुबोध दास (40) पिता महादेव दास पड़रिया पंचायत स्थित भिट्टी गांव के रहने वाले हैं। बताया कि निजी काम से अजगैबीनाथ धाम जा रहे थे। जहां उक्त मोड के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ऑटो चालक ने स्कूटी में धक्का मार दिया। जिससे सुबोध बीच सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के मदद से जख्मी को सीएचसी शंभूगंंज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया। बताया कि जख्मी युवक का बायां पैर और हाथ में गंभीर चोट पहुंची है। शंभूगंज असरगंज मुख्य पथ पर उक्त जगह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.