कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- सैनी क्षेत्र के सौंरई खुर्द निवासी 48 वर्षीय राजकरन पुत्र शारधा प्रसाद मंझनपुर स्थित जल निगम के आफिस में प्राइवेट कर्मी था। राजकरन की पत्नी आरती ने बताया कि गुरुवार की शाम पति रघवापुर के समीप सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर टहलने गए थे। इस दौरान किसी आटो ने राजकरन को टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी राजकरन को राहगीरों ने इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान राजकरन की मौत हो गई। घटना से राजकरन की पत्नी व इकलौते बेटे हिमांशु की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.