गुमला, जुलाई 21 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी के पास शनिवार रात करीब सात बजे एक ऑटो की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...