कौशाम्बी, जनवरी 29 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बेनीराम कटरा गांव का लवलेश कुमार पुत्र प्रभू दयाल गुरुवार सुबह किसी काम से मंझनपुर जा रहा था। करारी इलाके में रहीमपुर मोलानी के समीप पीछे से आए ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ऑटो और चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...