नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-62 में सोमवार सुबह कार से टकराकर पलटे ऑटो से डिलीवरी ब्वॉय की स्कूटी टकरा गई। इस दौरान ऑटो का शीशा गले में लगने से उसकी मौत गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला फर्रुखाबाद निवासी 26 वर्षीय गुलाम वर्तमान में परिवार के साथ गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी के सरस्वती विहार में रहता था। वह घरेलू सामान भेजने वाली कंपनी में बतौर डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे वह डिलीवरी करने के लिए स्कूटी लेकर जा रहा था। वह सेक्टर-62 के सी ब्लॉक में कैलाश हेल्थ विलेज के पास से गुजर रहा था। एकल मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक कार को उसका चालक पीछे कर रहा था, तभी एक तरफ से तेज गति से ऑटो लेकर आ रहा चालक नियंत्रण खो बैठा। उसने कार से टकराने क...