कौशाम्बी, जनवरी 5 -- करारी कस्बे के नेता नगर मोहल्ले का 16 वर्षीय अमन पुत्र पप्पू सोमवार सुबह कोई सामान लेने पैदल स्थानीय चौराहा जा रहा था। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजनों ने किशोर को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि एक पैर टूट गया है। सीने में भी गंभीर चोट है। पुलिस ऑटो की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...