उन्नाव, दिसम्बर 9 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहान-गरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास ई-रिक्शा में ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में बैठीं चार सवारियां घायल हो गईं। दो जिला अस्पताल रेफर हैं। कोतवाली के रफ़ीगढ़ी गांव निवासी अरविंद, फरीद्दीपुर निवासी रामदेवी, नेपालपुर निवासी सोनी, मिर्जापुर भमऊ निवासी ऊषा ई-रिक्शा से हसनगंज तहसील जा रही थीं। सेमरा गांव के पास पीछे से ऑटो ने टक्कर मार दी। इससे सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने अरविंद व रामदेवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...