भभुआ, नवम्बर 6 -- नगर थाने की पुलिस ने शव का कराया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नरोतापुर गांव में गुरुवार की शाम ऑटो की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी। मृतक पांच वर्षीय निखिल कुमार भभुआ थाना क्षेत्र के नरोतापुर गांव निवासी राजू प्रसाद का पुत्र था। घटना के बारे में बताया गया है कि गुरुवार की शाम 3:00 बजे निखिल कुमार अपनी मां के साथ गांव के उत्तर सड़क के किनारे बैठा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ऑटो आया और बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर सदर अस्पताल लाया। पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक से शव का अंत्यपरीक्षण कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप द...