पटना, फरवरी 20 -- फतुहा थाना क्षेत्र के आरओबी के पास गुरुवार की देर शाम कंटेनर और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पटना भेजा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बाद फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की करीब चार किमी लंबी कतार लग गई जिसे छुड़ाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फतुहा के मालबीघा के लोग राघोपुर के मिर्जापुर के पास ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। गुरुवार शाम सात-आठ लोग एक ऑटो पर सवार होकर मालबीघा से राशन लेकर मिर्जापुर ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। ऑटो आरओबी से पटना की ओर मुड़ा तभी एक कंटेनर से ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मालबीघा निवासी 35 वर्षीय मितरंजन मांझी की मौत...