मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित पताही चौक के पास बुधवार की दोपहर ऑटो और स्कूटी में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी चला रहे अमन कुमार (19) की मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर सवार अमन का चचेरा भाई और ऑटो पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला। अमन करजा थाने के गोपालपुर निवासी राजमिस्त्री संजय कुमार महतो का पुत्र था। वह इंटर में पढ़ाई के साथ दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। बताया गया कि वह घर से चचेरे भाई चंदन कुमार के साथ स्कूटी से पूजा के लिए कपड़े खरीदने बाजार गया था। वहां से लौटने के दौरान सामने से आ रहे बेकाबू ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अमन का सिर फट गया। स्थानीय लोग उसे उठाकर ब्रह्मपुरा ...