फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक में ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। थाना जसराना के गांव खामिनी निवासी 35 वर्षीय शिवदयाल पुत्र सूबेदार ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह रविवार की दोपहर जसवंत नगर से सवारियां उतार कर घर लौट रहा था। थाना सिरसागंज बाईपास पर तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे चालक गंभीर चोट आने से वही गिर पड़ा। हादसे के बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही परिजन यहां पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.