मुख्य संवाददाता, मार्च 18 -- पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में ऑटो और ई-रिक्शा परिचालन को अब नया परमिट लेना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। इसकी जानकारी सभी ऑटो मालिक को दे दी गई है। ऑनलाइन आवेदन जिला कमिश्नरी कार्यालय के माध्यम से होगा। बता दें कि कई सालों से राजधानी पटना में ऑटो और ई-रिक्शा को परमिट देना बंद कर दिया गया था। अब इसे दुबारा शुरू किया जाएगा। ऑटो और ई-रिक्शा को परमिट उनके यात्री बैठाने की क्षमता और मार्ग में सवारियों की संख्या के अनुसार मिलेगा। परमिट मिलने के बाद जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जोन वार ऑटो का परिचालन निर्धारित होगा। मालूम हो कि ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन अब जोन वार किया जाना है। पूरे राजधानी को तीन जोन ग्रीन, येलो और ब्लू में निर्धारित किया गया है। जिस जोन में जो ऑटो चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.