हापुड़, अप्रैल 13 -- उप संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस का ई-रिक्शाओं व ऑटो के खिलाफ रविवार को भी अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के विरूद्ध ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन करने पर 69 वाहनों के चालान और 18 वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की गई। इससे वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। उप संभागीय परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा शहर के अतरपुरा, तहसील चौपला, मेरठ तिराहा पर अभियान चलाया गया। इस दौररान अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाए, फिटनेस समाप्त, नाबालिग द्वारा संचालित ई रिक्शा/ऑटो एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जिसमें 69 वाहनों का चालान व 18 वाहनों को निरुद्ध किया गया। निरुद्ध वाहनों को टीपी नगर में निरुद्ध किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे ने कहा कि शासन के आदेश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.