उन्नाव, जनवरी 28 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के कानपुर लखनऊ हाईवे पर बशीरतगंज कस्बे के पास सोमवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक सामने आटो रिक्शा आने से अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार चला रहा कानपुर लाल बंगला के रहने वाले अरशान, मां अस्मिन, बड़ी मम्मी सहनाज, बहन अवसीन सहित 6 लोग बाल बाल बच गए। वह अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने हजरतगंज लखनऊ जा रहे थे। क्षतिग्रस्त कार हाईवे से पुलिस ने समय रहते नहीं हटाई। जिससे हाईवे के दोनों तरफ भीषण जाम लग गया। घटना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यहां रविवार देर रात से हमीरपुर से लखनऊ मौरंग लेकर जा रहे खराब खड़े डंपर का पिछला टायर फटने से हाईवे पर खड़ा हो गया। डंपर का चालक सत्येंद्र लखनऊ टायर लेने चला गया था। पुलिस ने क्ष...