गया, फरवरी 1 -- ट्रेनों का सुरक्षित और तेज गति से परिचालन कराने के उद्देश्य को लेकर रेलवे लगातार नयी तकनीक का उपयोग कर रहा है। इसी के तहत गया-डीडीयू और गया-धनबाद सेक्शन पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इसी के तहत गया-डीडीयू लाइन पर गया-रफीगंज-बधोई सेक्शन को ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली जल्द लागू की जाएगी। ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली मार्च तक चालू कर दिया जाएगा। धनबाद रेल मंडल में मानपुर से सरमाटांड रेल सेक्शन पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के धनबाद रेल मंडल के प्रधानखनता तक ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली किस विधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य जारी है। सूत्रों ने बताया कि ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल प्रणाली से ट्रेनों का सुरक्षित व तेज परिचालन की सु...