फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- सरकारी ट्रॉमा सेंटर के स्ट्रेलाइजेशन रूम में मंगलवार को उस समय कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई, जब ऑटोक्लेब मशीन फट गई। मशीन से निकली भाप से एक लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल द्वितीय वर्ष के दो छात्र बुरी तरह झुलस गए। आनन-फानन में उपचार शुरू किया गया। सीएमएस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से हादसे की जानकारी ली। सरकारी ट्रॉमा सेंटर के स्ट्रेलाइजेशन रूम है। इस रूम में उपचार से संबंधित औजारों की सफाई करने के लिए ऑटोक्लेब मशीन लगी हुई है। मंगलवार दोपहर दो बजे कर्मचारी औजारों की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मशीन फट गई। भाप निकलने से महिला लैब टेक्नीशियन मानसी और पैरामेडिकल द्वितीय वर्ष के छात्र पुष्पेंद्र सिंह और क्रिश वर्मा बुरी तरह से झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...