सुपौल, मई 12 -- त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता ऑटो और ई रक्शिा चालकों द्वारा त्रिवेणीगंज बाजार के सेंट्रल बैंक चौक, पुरानी बैंक चौक और प्रखंड मुख्यालय चौक को अपना मुख्य पड़ाव बना लिया गया है। यहां हमेशा गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है। इसके चलते इन सड़कों पर जाम की समस्या आम बात हो गई है। चालकों ने जगह-जगह अवैध स्टैंड बना रखा है। इसका खामियाजा बाजार के लोगों को जाम की समस्या के रूप में झेलना पड़ता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा बाजार में स्थाई ऑटो पड़ाव की व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे आवागमन बाधित होने और जाम की समस्या से लोगों का निजात मिल सकेगी। पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं: पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से भी यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्री सुमन कुमार, मुकेश साह, सूरज कुमार, पंकज राय व अन्य लोगों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.