उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। जिम्मेदारों की लापरवाही एक बार फिर नवजातों की जान पर भारी पड़ रही है। सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे नवजातों की जान बचाने के लिए महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में इंस्टाल की गई सीपैप मशीन ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है। इससे सीपैप मशीन का संचालन ठप होने का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियों से पीड़ित नवजातों की जान दोबारा खतरे में पड़ गई है। महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रोजाना करीब 12 नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। इनमें कई ऐसे नवजात शिशु शामिल होते हैं, जिनके फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। ऐसे में इन्हेंऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होती है। जिसके लिए सीपैप मशीन की जरूरत होती है। यह मशीन नवजात के नाक या मुंह के जरिए ऑक्सीजन की नियंत्रित मात्रा फेफड़ों तक पहुंचाने के साथ फेफड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.