बगहा, मई 25 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल में स्थित ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। हालांकि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। इनमें से एक प्लांट के पाइप को चूहे ने कुतर दिया था। तबसे यह प्लांट खराब पड़ा हुआ है। प्लांट को दुरुस्त करने के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कई बार विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया। लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका। अस्पताल प्रबंधक विपिन राज ने बताया कि उनको यहां काम करते हुए लगभग दो साल हो गए। इस दौरान यह दोनों प्लांट बंद ही पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर एवं ऑक्सिकन्सेंट्रेटर हैं, जिनसे मरीजों का काम चल जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.