भागलपुर, जून 10 -- भागलपुर। मधुश्री कॉलोनी में सोमवार से जवाहर लाल मिश्र ने चार सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने घोषणा की है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करता, अनशन जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांगों में कॉलोनी में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को तुरंत बंद कर उसे बाहर करना, एक अस्पताल द्वारा ड्रेनेज सिस्टम और बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन को अस्पताल के नियमों के अनुसार करना, और कॉलोनी रोड पर रखे अस्पताल के डस्टबिन को हटाना शामिल है। चौथी मांग है कि कॉलोनी में बिना नक्शे के बन रहे अस्पताल भवन के निर्माण पर तुरंत रोक लगाई जाए। इस दौरान देव नाथ, राजेंद्र चौधरी, विजय शंकर ठाकुर, रानी मिश्रा, अनंदिता देव नाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.