रांची, फरवरी 14 -- रांची। मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में शनिवार को नवनिर्मित वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा संचालित इस केंद्र पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य अनुशासनात्मक प्रशिक्षण के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना है। उद्घाटन के अवसर पर विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, संजय कुमार, विकास वर्मा सहित खेल प्रेमी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...