रांची, फरवरी 14 -- रांची। झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी (जेएफटीए) द्वारा रविवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में 'तमाशा : स्ट्रीट थिएटर फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होने वाले इस महोत्सव में जेएफटीए के कलाकार महिला सशक्तीकरण, सड़क सुरक्षा, बुजुर्गों के सम्मान और स्वच्छता जैसे विषयों पर चार प्रभावशाली नाटकों का मंचन करेंगे। निदेशक राजीव सिन्हा ने बताया कि नुक्कड़ नाटक समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-संवाद का सशक्त माध्यम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...