रांची, अक्टूबर 8 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अंतर सदन हिंदी और अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। हिंदी प्रतियोगिता का विषय एआई : मानवता के लिए वरदान या अभिशाप था। अंग्रेजी प्रतियोगिता का विषय स्पोर्ट्स आर अस इंपॉर्टेंट अस स्टडीज था। चारों सदनों बायरन, इलियट, कीट्स और शेक्सपीयर के विद्यार्थियों में अपने-अपने विषयों पर मौखिक प्रतिभा के साथ विषय पर जानकारी का बेहतर प्रदर्शन किया। अंत में सभी वर्गों के विजेताओं को कक्षावार पुरस्कृत किया गया। शैक्षणिक निदेशक डॉ सिमी मेहता ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और बौद्धिक परिवार परिपक्वता की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.