गढ़वा, जनवरी 7 -- गढ़वा। 24वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग के उद्घाटन मैच में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल को सात विकेट से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। डीएवी मॉडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सत्यम सोनी के अर्धशतक 51, आशीष के 36 रन के सहारे निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर से युवराज ने तीन, सूरज ने दो विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी ऑक्सफोर्ड स्कूल ने सूरज के तूफानी बल्लेबाजी 45 गेंद पर 113 रन और साकेत के 31 रन के सहारे छह गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे का पुरस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के सूरज को प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.