नई दिल्ली, मार्च 26 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज से लंदन और कोलकाता के बीच सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने का अनुरोध किया है। ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचीं ममता बनर्जी ने ब्रिटिश कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान सीएम ममता ने लंदन में ब्रिटिश उच्चायोग के साथ बैठक की हैं। वहीं उन्हें इस सप्ताह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने का भी आमंत्रण मिला है। बनर्जी ने मंगलवार को लंदन में एक बैठक में कोलकाता से लंदन के बीच सीधी फ्लाइट्स ना होने पर होने वाली परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "ब्रिटिश एयरवेज के मेरे दोस्तों से मेरा विनम्र अनुरोध है। क्या आप हमें एक सीधी उड़ान मुहैया करा सकते हैं? ब्रिटिश एयरवेज पहले यह उड़ानें संचालित करती थी लेकिन हमारे सत्ता में आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.