रांची, फरवरी 8 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के औपचारिक समापन हेतु 'फ्लैग ऑफ 2026' का आयोजन हुआ। इस दौरान बावरन सदन को सत्र विजेता घोषित किया गया। शेक्सपीयर सदन प्रथम उपविजेता, इलियट सदन द्वितीय उपविजेता तथा कीट्स सदन अगले क्रम में रहा। अकादमिक निदेशक डॉ. सिमी मेहता और प्राचार्य रंजीत कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों की सामूहिक उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सदन प्रभारियों ने अपने ध्वज सौंपे। विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.