पलामू, अगस्त 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजादी के अमृत महोत्सव के 79वें वर्ष पर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। विद्यालय में हर घर झंडा, हर-घर तिरंगा कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह के कारण दृश्य विहंगम् बन गया था। तिरंगा यात्रा में शामिल कक्षा षष्टम् से द्वादश तक के हजारों छात्रों ने विद्यालय से शाहपुर की ओर देशभक्ति और ओजस्विता की हुंकार भरी। कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य डा एके सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि आज बच्चों द्वारा यात्रा का प्रदर्शन अभूतपूर्व था। देश को महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, महाराणा प्रताप, चन्द्रशेखर आजाद, भगतसिंह जैसे जननायक व देशभक्तों की आवश्यकता है। उनके जीवन चरित्र को भी आत्मसात किया जाना आवश्यक है। देशभक्ति की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.