बलिया, फरवरी 14 -- बलिया। डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। गंगा समेत अन्य नदियों में या घर पर स्नान करना हो तो पानी में काला तिल डाकर पवित्र स्नान करें। इसके बाद आस-पास के शिवालयों पर जाएं और शिवलिंग या भगवान शंकर की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराएं तथा केसरयुक्त जल से बाबा का अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाने के साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, गन्ने का रस, तुलसी, जायफल, कमल गट्टे, फल, मिष्ठान, मीठा पान, इत्र, सफेद फूल चढ़ाकर पूजन-अर्चन करना चाहिए। इस दिन जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कराने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। व्रत रखने वाले महिला और पुरुष को चारों पहर भगवान शंकर और मां पार्वती की आराधना करनी चाहिए एवं शिवलिंग पर प्रथम पहर में पानी से, दूसरे पहर में घी, तीसरे पहर में द...