रामपुर, मई 12 -- रामपुर-बरेली के बीच ऐसे सात स्टेशन है, जहां तीन साल से कोई टिकट नहीं बिका। कारण, इन स्टेशनों के रूट पर एक भी ऐसी ट्रेन नहीं है, जो स्टेशन पर रुककर जाती हो। यहां के यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए या तो 20-30 किमी दूर बडे़ स्टेशनों पर जाना पड़ता है या फिर बसों का सहारा लेकर सफर करना पड़ता है। रेल सेवा का उनको लाभ नहीं है। बरेली-रामपुर-मुरादाबाद रेल खंड उत्तर भारत के प्रमुख रेल खंडों में से एक है। 63 किलोमीटर दूरी की यह लाइन लखनऊ से दिल्ली को जोड़ती है। बरेली से रामपुर के बीच रामपुर रेलवे लाइन पर हर रोज दर्जनों ट्रेनों का संचालन होता है। मगर इनमें एक भी पैंसेजर ट्रेन नहीं है। एक्सप्रेस या सुपफास्ट ट्रेनें इस रूट पर दौड़ती हैं जो बरेली से मुरादाबाद के बीच में मिलक, रामपुर आदि स्टेशनों पर रुककर जाती है। पैंसेजर ट्रेन के न चलने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.