प्रयागराज, जनवरी 4 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में 'योग्यता-आधारित शिक्षण एवं प्रश्नपत्र निर्माण' पर शनिवार को सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का उद्देश्य देशभर में पाठ्यक्रम के लिए समानता, मानकीकरण और अधिगम परिणाम के मापदंडों का अनुपालन करना है। मुख्य वक्ता रुचि सेंगर ने कहा कि प्रश्नपत्रों का निर्माण इस प्रकार किया जाना चाहिए कि वे पहले से विकसित कौशलों का परीक्षण कर सकें। शिक्षिका एल. टेरी ने मुख्य वक्ता का परिचय कराया। अंत में शिक्षक प्रतीक हेमरजानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने अतिथियों का उपहार भेंट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.