नई दिल्ली, फरवरी 19 -- मध्य भारत में पोहा लोगों के जीवन का एक अहम अंग है। इंदौर जैसे शहर की हवा में पोहे की महक आती है। अब इसी पोहे की पैकिंग को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पोहे की पैकिंग करते कुछ लोग नजर आ रहे हैं, यह लोग हाथों से और पोहे के बड़े से ढ़ेर के ऊपर बैठकर पैकेट में पोहा भरते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रीमियम दिखने वाले इस पोहे की फैक्ट्री में स्वच्छता को लेकर चिंता जाहिर की है। वीडियो की शुरुआत में एक गोदाम या फैक्ट्री में बड़ा सा कमरा है दिखाई देता है, जहां पर बहुत बड़ी मात्रा में पोहा दिखता है। कुछ लोग इसी पोहे के ढ़ेर के ऊपर बैठकर हरे रंग की प्रिंटेड पैकेजिंग में उसे भरते हुए नजर आते हैं। हालांकि, अभी इस बात पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वायरल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.