सहारनपुर, जनवरी 27 -- सन्त शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज के 649 प्रकाश पर्व पर जयन्ती समारोह का शुभारम्भ गुरु महाराज की पावन कथा से हुआ। श्री गुरु रविदास मन्दिर समिति द्वारा आयोजित कथा का शुभारम्भ करते हुए कथावाचक अरुण सावरे ने कहा कि संत रविदास ने ऐसे राज की कल्पना की, जिसमें कोई भी प्राणी भुखा न रहे। सबकों भरपेट भोजन मिले और छोटे बडे का कोई भेदभाव न हो सब मिलकर रहें। उनका कहना था कि भगवान ने तो सबकों एक समान बनाया है, मगर हम लोगों ने भेदभाव की दीवार खडी कर सबकों आपस में बांट दिया है। इससे पूर्व अध्यक्ष बिजेन्द्र कटारिया, ब्रजपाल सहगल, अरविन्द सहगल, विपिन डाबरे, राकेश सहगल, महासचिव-टिंकू राजा, अमन, नरेन्द्र सहगल, वीरेन्द्र बोकाड़िया और जोगेन्द्र सहगल ने कथावाचक अरुण सावरे का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.