नई दिल्ली, जनवरी 3 -- राजस्थान में नए साल से ठीक पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए पाकिस्तान सीमा से सटे दो जिलोंबाड़मेर और बालोतरा का भूगोल बदल दिया है। 31 दिसंबर को राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के जरिए दोनों जिलों की प्रशासनिक सीमाओं का पुनर्गठन कर दिया गया। इस फैसले के बाद जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई, वहीं कांग्रेस ने इसे जनविरोधी और राजनीतिक लाभ से जुड़ा निर्णय बताते हुए विरोध शुरू कर दिया है। इलाकों की अदला-बदली, बदली जिला सीमाएं राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बाड़मेर और बालोतरा जिलों के कुछ उपखंड और तहसीलों की आपसी अदला-बदली की गई है। सबसे अहम बदलाव यह किया गया कि बायतू उपखंड को बालोतरा जिले से हटाकर फिर से बाड़मेर जिले में शामिल कर दिया गया है। वहीं, बाड़मेर के गुढ़ामालानी और धोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.