रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के ओलंपियाड में डीपीएस रांची की कक्षा 7वीं की छात्रा ऐश्वर्या सिंह को झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ऐश्वर्या ने कुल 60 अंकों में 99.81 पर्सेंटाइल हासिल कर झारखंड जोन में प्रथम, पूर्वी भारतीय क्षेत्र में 11वां तथा अंतराष्ट्रीय स्तर पर 16वां स्थान प्राप्त किया। ऐश्वर्या को अवॉर्ड के रूप में क्षेत्रीय स्वर्ण पदक, क्षेत्रीय उत्कृष्टता प्रमाणपत्र, विशिष्टता का स्वर्ण पदक, विशिष्टता प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कार राशि के रूप में 5,000 राशि मिली। ऐश्वर्या के पिता आईएचएम रांची के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.