नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- बॉलीवुड की क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में तमाम बातें कीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने छोटे-छोटे सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने बताया कि जब वो फ्लाइट में होती हैं तो भले ही अमीर लोग उन्हें देखकर मुंह बनाते हों, लेकिन उन्हें पानवाले, ऑटो वाले लोग मिलकर खुश होते हैं। राखी सावंत ने कहा कि कुछ अमीर लोग भी उन्हें जानते हैं। इसी दौरान राखी सावंत ने कहा कि वो मानती हैं कि वो ऐश्वर्या राय नहीं हैं, लेकिन वो ऐश्वर्या राय से कम भी नहीं हैं।ऐश्वर्या के साथ राखी ने की थी फिल्म बॉलीवुड बबल से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा कि ऐश्वर्या राय के साथ उन्होंने एक फिल्म की थी। उस फिल्म में सुनील शेट्टी भी थे। हालांकि, वो फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई। राखी सावंत ने फिल्म नहीं रिलीज ह...