नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- सुपरस्टार रजनीकांत की 1999 की हिट फिल्म पदयप्पा थिएटर्स में दोबारा रिलीज हो रही है। फिल्म के री रिलीज से पहले रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बताते हैं कि राम्या कृष्णन नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय उनकी पहली च्वाइस थे नीलाम्बरी के किरदार के लिए। लेकिन ऐश्वर्या ने करने से मना कर दिया था।क्या बोले थे रजनीकांत रजनीकांत ने कहा था, हम चाहते थे कि ऐश्वर्या राय नीलाम्बरी का किरदार करें। हमने उनसे बात भी की कई परेशानियों के बाद। अगर वह हां कहती फिल्म के लिए, मैं 2-3 साल तक इंतजार कर लेता क्योंकि वो किरदार ऐसा ही था। लेकिन फिर हमने सुना कि वह इंट्रेस्टेड ही नहीं थीं। श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित और कई नाम फिर देखे गए। लेकिन हम ऐसी हिरोइन चाहते थे जिसकी आंखों में वो ताकत हो जो नीलाम्बरी का किरदार करे। हमें किरदार में...