लखनऊ, दिसम्बर 10 -- शिकायतों के बाद भी मरम्मत में देरी बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान लखनऊ। प्रमुख संवाददाता ऐशबाग हाइट्स में बुधवार को दो लिफ्टों के अचानक बंद हो जाने से निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लिफ्टें बंद रहने के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग घंटों फंसे रहे। खासकर बुजुर्ग, बीमार और छोटे बच्चों वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार शिकायत करने के बावजूद एलडीए के विद्युत-यांत्रिक विभाग ने समय पर ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से स्थिति और गंभीर होती गई। सातवीं मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनके परिवार में एक बुजुर्ग सदस्य हैं जो चल-फिर नहीं सकते। लिफ्ट बंद होने से वह घर में ही कैद हो गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि हमने लाखों रुपये देकर फ्लैट खरीदा, ...