लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से 20, 21 और 22 फरवरी को ऐशबाग तिलक नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में श्री श्याम निशानोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जमघट म्हारो श्याम थीम पर आधारित तीन दिवसीय 44वें उत्सव के शुरुआती दो दिन बाबा के दरबार में भजनों की सरिता बहेगी। वहीं तीसरे दिन श्याम सतरंगी ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि 20 व 21 फरवरी को शाम पांच बजे से जयपुर, रांची, कोलकाता व कानपुर के भजन गायक श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। 22 फरवरी को सुबह शोभायात्रा निकाली जाएगी जो तिलक नगर से शुरू होकर राम नगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पांडेगंज, रानी गंज, सरांय फाटक, फतेहगंज, श्रीराम रोड, कैसरबाग, परिवर्तन चौक होते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक जाएगी।...