फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- खागा। जीटी रोड स्थित रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान में सोमवार को खागा प्रीमियर लीग (केपीएल) का दूसरा मुकाबला एसीआई इलेवन खागा और ऐराया टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ऐराया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसीआई इलेवन को 41 रनों से पराजित कर दिया। 12 ओवरों के इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में टॉस जीतकर एसीआई इलेवन खागा के कप्तान धीरज दुबे ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऐराया टीम ने निर्धारित ओवरों में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसीआई इलेवन खागा की टीम दबाव में नजर आई और सात विकेट खोकर केवल 130 रन ही बना सकी। ऐराया टीम की जीत में आदिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 55 रनों की...