नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- चीन का एक इन्फ्लूएंसर अजब गजब कारणों से चर्चा में आ गया है। दरअसल इस शख्स ने ऐब्स बनाने की चाहत में हजारों नहीं, लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी शख्स ने 8 पैक ऐब्स बनाने के लिए कथित तौर पर हयालूरोनिक एसिड इंजेक्शन पर करीब 40 लाख युआन यानी लगभग 46 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। चीनी सोशल मीडिया पर इस शख्स को एंडी हाओ तिएनन के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक यह शख्स उत्तर-पूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत का रहने वाला है और उसके लगभग 1 लाख फॉलोअर्स हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाओ ब्यूटी और फैशन कंटेंट पोस्ट के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि उनके शरीर के 20 प्रतिशत हिस्से में अब हयालूरोनिक एसिड है। उनका कहना है कि उन...