बिहारशरीफ, मई 16 -- ऐफनी में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ 1001 महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा रोज शाम में कथा वाचन और रासलीला, मेले में लगे कई तरह के झूले फोटो 16 शेखपुरा 04 - ऐफनी में निकाली गयी कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी प्रखंड के ऐफनी गांव में नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 1001 कुंवारी कन्या व महिलाओं नें सिर पर कलश लेकर पांच किलोमीटर की यात्रा की। ढोल-बाजे और डीजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा ऐफनी गांव के बड़ी तालाब से निकलकर कंबल बिगहा, विशनपुर, बहादुरपुर गांव होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान लोग भक्ति गीतों पर झूमते गाते नजर आए। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.