रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। देशव्यापी हड़ताल के तहत शनिवार को रांची के ऐप बेस्ड कैब और ऑटो-रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे। ड्राइवर यूनियनों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा है। झारखंड प्रदेश टैक्सी ऐप बेस्ड वर्कर यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के कारण न केवल उनकी आय प्रभावित हो रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कम से कम 25 रुपये प्रतिकिलोमीटर किराया तय करने और निजी बाइक टैक्सी-प्राईवेट कैब पर रोक शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.