नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। अपराधियों पर निगरानी रखने के लिए जिले की पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)की मदद लेगी। यूपी पुलिस के एआई आधारित यक्ष ऐप के लिए अपराध और अपराधियों के लिए हर थाने में डिजिटल कुंडली तैयार की जा रही है। थाने स्तर पर चौकी और बीट इंचार्ज से अपराधियों और उनके अपराध से जुड़े डेटा को अपडेट करवाया जा रहा है। अभी तक जितने डेटा की फीडिंग ऐप पर हो गई है उससे पुलिस ने ट्रायल के तौर पर मदद लेनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को यक्ष एप के ट्रेनिंग माड्यूल से अवगत कराया गया है। यक्ष मोबाइल ऐप से एआई की सहायता से अपराधियों को ट्रैक करने, गैंग का विश्लेषण करने, बीट स्तर की पुलिसिंग, मालखाना सूचना, गुमशुदा व्यक्ति-अज्ञात शव के बारे में जानकारी, अपराधियों की शिनाख्त आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। जिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.