बलिया, जनवरी 16 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड कराने के बाद युवक से 13 लाख 48 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सूचना प्रौद्योगिकी की धारा 66-डी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर बसनही-जाम गांव के दीपक यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसके अनुसार दीपक के वाट्सअप पर 'रिलायंस सिक्योरिटी लिमिटेड' का लिंक आया था। साथ ही 'रार्क' (आरएआरसी) एप डाउनलोड कराया गया। इसके बाद एप में दिए गए ट्रेडिंग स्टॉक के लिए सात अक्तूबर से 14 नवम्बर के बीच अलग-अलग तिथियों पर कुल 14 लाख 49 हजार रुपए निवेश कराया गया। इसमें से तीन अलग-अलग तिथियों पर एक लाख दो सौ रुपए दीपक ने निकाले। बाद में उसके निवेश का कुल एक करोड़ चार लाख 78 हजार 471 रुपए दिख रहा था।...